रेलवे भर्ती 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में एक शानदार अवसर आया है। रेल भर्ती 2024 के तहत अलग-अलग पदों पर कुल 1,036 भर्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती में शिक्षकों, प्रयोगशाला सहायको, अनुवादको के साथ अन्य पदों पर भी भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के सभी इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होकर 6 फरवरी 2025 तक चलेगी।
कुल पदों का विवरण:
रेलवे भर्ती 2024 के अंतर्गत निम्नलिखित पदों पर भारतीय की जाएगी:
- पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर): 187 पद
- टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर): 338 पद
- वैज्ञानिक पर्यवेक्षक: 03 पद
- वैज्ञानिक सहायक/प्रशिक्षण: 02 पद
- कनिष्ठ अनुवादक (हिंदी): 130 पद
- लाइब्रेरियन: 10 पद
- प्राथमिक रेलवे शिक्षिका: 188 पद
- प्रयोगशाला सहायक/स्कूल: 07 पद
- प्रयोगशाला सहायक ग्रेड III (रसायनज्ञ/धातुविज्ञानी): 12 पद
- लोक अभियोजक: 20 पद
आवेदन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होकर 6 फरवरी 2025 तक चलेगी। इस भर्ती के इच्छुक सभी उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
आवश्यक योग्यताएं:
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है। शिक्षक पद के लिए किसी भी संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर की डिग्री और साथ ही बीएड, डीएलएड/ टीईटी की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। अनुवादक पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी में मास्टर की डिग्री के साथ अनुवाद का अनुभव होना भी अनिवार्य है। प्रयोगशाला सहायकों के पद के लिए 12वीं में साइंस विषय के साथ उत्तीर्ण होना और अन्य पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है, जिसकी जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आयु सीमा:
इस भर्ती के लिए कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिक से अधिक आयु 33 से 48 वर्ष होनी चाहिए जो की पदों के अनुसार अलग-अलग है। चयनित उम्मीदवार को 19,900 से लेकर 47,600 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा जो आपको आपके पद के अनुसार मिलेगा।
चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा देनी होगी उसके बाद साक्षात्कार और सबसे आखिर में दस्तावेज सत्यापन होगा। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। रेलवे भर्ती 2024 युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है।
यह भर्ती शिक्षण, तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर की जाएगी जो की न केवल करियर को स्थर बनाएगी बल्कि प्रतिष्ठित नौकरी का अनुभव भी देगी। योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
इन्हें भी पढ़ें: